हमारे कार्य एवं उपलब्धियाँ

ग्राम वाचनालय से लेकर ग्रामगुरुकुल वर्ग और प्रकाशन तक — जानें हमने क्या किया

अब तक का सफर

0+झाबुआ ज़िला

गाँवों में ग्राम वाचनालय

0हर पेटी में

पुस्तकें प्रति वाचनालय

0विविध ज्ञान

विषय

0अविरल यात्रा

से सक्रिय

हमने क्या किया?

शिवगंगा के मार्गदर्शन में हमने झाबुआ के 900 से अधिक गाँवों में ग्राम वाचनालय शुरू किए, जिसका नारा है "जो बांचेगा वही बचेगा"।

हर गाँव में एक पेटी में 125 किताबें दी गईं, जिनमें 14 प्रकार के विषय शामिल हैं — जैसे खेती, स्वास्थ्य, इतिहास, लोककथाएँ, बच्चों की किताबें, विज्ञान और अन्य।

इसके साथ ही ग्रामगुरुकुल वर्ग आयोजित किए जाते हैं, जिनमें गाँव के युवाओं और किशोरों को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व और समाज-सेवा के संस्कारों से जोड़ा जाता है।

धरातल पर कार्य — प्रत्यक्ष रिपोर्ट

सेमलपाड़ा, सालारपाड़ा, उदयपुरिया और धरमपुरी में युवाओं व ग्रामीणों की सहभागिता

ग्रामगुरुकुल वर्ग — सेमलपाड़ा (थांदला)

ग्रामगुरुकुल वर्ग — सेमलपाड़ा (थांदला)

व्यक्तित्व विकास, खेल और गाँव के उत्थान पर विचार-विमर्श। युवाओं में नेतृत्व क्षमता जगाने का सत्र।

ग्रामगुरुकुल वर्ग — सालारपाड़ा

ग्रामगुरुकुल वर्ग — सालारपाड़ा

3 फलियों के 49 युवा शामिल हुए। खेल, सामूहिक संवाद और ग्राम-सेवा के संकल्प लिए गए।

हलमा — भील समाज की सामूहिक शक्ति

हलमा — भील समाज की सामूहिक शक्ति

जल-संरक्षण और पहाड़ पर कंटूर ट्रेंच बनाने के लिए हलमा टी-शर्ट पहने एकजुट युवा।

वाचनालय वितरण — उदयपुरिया और धरमपुरी

वाचनालय वितरण — उदयपुरिया और धरमपुरी

27 अक्टूबर 2023 को ग्राम वाचनालय की पेटियों का औपचारिक वितरण एवं शुभारंभ।

हमारा सफर — वर्ष दर वर्ष

  1. ✓
    2009

    शुरुआत एवं साहित्य खोज

    झाबुआ के गाँवों में ग्राम वाचनालय के लिए गाँव के अनुकूल और प्रेरक साहित्य ढूँढने की यात्रा शुरू हुई।

  2. ✓
    2012-2015

    ग्राम वाचनालयों की स्थापना

    गाँव-गाँव में 125 पुस्तकों की विशेष लोहे की पेटी पहुँचाने का कार्य गतिमान हुआ।

  3. ✓
    2016-2022

    900+ गाँवों तक विस्तार

    झाबुआ ज़िले के 900 से अधिक गाँवों में वाचनालय सक्रिय हुए और "जो बांचेगा वही बचेगा" जन-आंदोलन बना।

  4. ✓
    2023-2024

    ग्रामगुरुकुल वर्ग एवं पत्रिका

    गाँव के युवाओं के लिए गुरुकुल वर्ग और "भीलांचल की आवाज" मासिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन शुरू।

  5. ✓
    वर्तमान

    मौलिक प्रकाशन — मेरा जिला व ग्राम एटलस

    कक्षा 6 के लिए "मेरा जिला" पाठ्यपुस्तक और प्रामाणिक "छागोला ग्राम एटलस" का प्रकाशन।

वर्तमान प्रमुख प्रकाशन कार्य

"मेरा जिला" — भाग 1

निर्माणाधीन

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान के लिए झाबुआ ज़िले पर आधारित एक विशेष पाठ्यपुस्तक, जो बच्चों को उनके अपने परिवेश से जोड़कर पढ़ाती है।

अधिक जानें →

ग्राम एटलस — झाबुआ

प्रकाशित एवं निरंतर

झाबुआ ज़िले के हर गाँव की कहानी, इतिहास, नदी-पहाड़, परंपराएँ और संस्कृति का एक विस्तृत दस्तावेज़ (छागोला एटलस प्रकाशित)।

अधिक जानें →